Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मिलेट्स व्यंजन पौष्टिकता से भरपूर : श्रीमती पटले

15 फरवरी 2023,  छिंदवाड़ा । मिलेट्स व्यंजन पौष्टिकता से भरपूर : श्रीमती पटले – अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष अंतर्गत मिलेट्स फ़सलों को प्रमोट करने हेतु कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार कृषि विज्ञान केन्द्र चंदनगाँव छिंदवाड़ा में महिला बाल विकास विभाग, कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा 20 महिलाओं के एक समूह को मिलेट फ़सलों के उत्पादों के न्यूट्रिसनल महत्व एवं मिलेट्स से बनने वाले उत्पाद (व्यंजन) का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्रीमती मोनिका बिसेन, कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुरेंद्र पन्नासे, कृषि वैज्ञानिक डॉ. ध्रुव श्रीवास्तव, डॉ. झाड़े, सहायक संचालक कृषि श्रीमती सरिता सिंह उपस्थित रहीं। जिले में मिलेट फसलों को बढ़ावा देने हेतु यह आयोजन सराहनीय प्रयास है।

महत्वपूर्ण खबर: बारानी खेती में उर्वरक से समुचित लाभ

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile