Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

“विश्व पशु चिकित्सा दिवस” पर भोपाल में टेक्निकल सेमिनार हुआ

30 अप्रैल 2025, भोपाल: “विश्व पशु चिकित्सा दिवस” पर भोपाल में टेक्निकल सेमिनार हुआ – गत  26 अप्रैल 2025 को विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर वेटरनरी काउंसिल मप्र और पशुपालन तथा डेयरी विभाग मप्र के संयुक्त तत्वाधान में टेक्निकल सेमिनार का आयोजन संचालनालय भोपाल के ऑडिटोरियम में किया गया ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संचालक डॉ. अनिकेत सान्याल NIHSAD भोपाल, एनडीडीबी सांची के एमडी डॉ. संजय गोवानी, संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. पी.एस. पटेल, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद नई दिल्ली के प्रेसिडेंट डॉ. उमेश चंद्र शर्मा, तथा पीआरपीसीएस के प्रेसिडेंट डॉ. मनोज गौतम पूर्व संचालक डॉ. आर.के. रोकड़े उपस्थित रहे।

साथ ही कार्यक्रम में संगठन महामंत्री डॉ. अनुपम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. निलेश देसाई, कुक्कुट विकास निगम के एमडी डॉ. राजू रावत, जन अभियान परिषद के ईडी डॉ. बकुल लाड, डॉ. सुनीला सरन स्टेट कनवीनर एवं समस्त लेडीवेट्स, विभागीय अधिकारीगण, एवीएफओ तथा कर्मचारी संगठनो से पदाधिकारी, संगठन की भोपाल इकाई से डॉ. प्रवेश भारद्वाज एवं समस्त पशु चिकित्सकगण सम्मिलित हुए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में ब्रीडिंग पॉलिसी, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, डिसीज इन्वेस्टिगेशन एंड लैब प्रोसीजर्स से संबंधित विषयों पर वर्तमान स्थिति, फ्यूचर डेवलपमेंट और गैप एनालिसिस आदि पर ग्रुप डिस्कशन भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियकांत पाठक तथा आभार डॉ. तेजिंदर कौर बग्गा द्वारा दिया  गया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com