सीहोर : दबाव युक्त सिंचाई पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
24 नवंबर 2026, सीहोर: सीहोर : दबाव युक्त सिंचाई पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित – जल संरक्षण एवं कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से आष्टा विकासखंड के ग्राम ग्वाली एवं इच्छावर विकासखंड के ग्राम भाऊखेड़ी में दबाव युक्त सिंचाई ( प्रेशराइज्ड इरीगेशन )विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं सिंचाई जल बचाव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के पूर्व वैज्ञानिक श्री दीपक कुशवाहा ने किसानों को ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धतियों के महत्व, जल उपयोग दक्षता तथा पर ड्रॉप मोर क्रॉप (प्रति बूंद अधिक फसल) की अवधारणा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक सिंचाई तकनीकों को अपनाकर पानी की बचत के साथ फसल उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है।
कार्यक्रम में किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के संचालन, रखरखाव, जल प्रबंधन, सिंचाई समय निर्धारण एवं पानी की बर्बादी रोकने के उपाय बताए गए। कंपनी प्रतिनिधि श्री नरेंद्र पाटीदार ने ड्रिप मिनी एवं स्प्रिंकलर संयंत्र के रखरखाव और उपयोगिता की जानकारी दी।अधिकारियों ने किसानों से जल की प्रत्येक बूंद का सदुपयोग करने तथा टिकाऊ एवं लाभकारी कृषि के लिए आधुनिक सिंचाई पद्धतियां अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ एवं कृषकगण उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


