Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ : मत्स्य कृषकों के लिए ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

24 नवंबर 2026, झाबुआ: झाबुआ : मत्स्य कृषकों के लिए ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – विश्व मात्स्यिकी दिवस (World Fisheries Day) के अवसर पर मत्स्य पालन व्यवसाय को प्रोत्साहित करने तथा मत्स्य कृषकों को आधुनिक तकनीकों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड (NFDB) द्वारा ऑनलाइन माध्यम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मत्स्योद्योग कार्यालय, झाबुआ में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े मत्स्य कृषकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सहायक संचालक मत्स्योद्योग, जिला झाबुआ श्री एस.के. बर्मन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मत्स्य कृषकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक मत्स्य पालन तकनीकों, मत्स्य बीज संवर्धन, मत्स्य उत्पादन में वृद्धि तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

ऑनलाइन सत्र के माध्यम से विषय विशेषज्ञों ने मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी एवं व्यावसायिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उपायों पर प्रकाश डाला। साथ ही मत्स्य उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने तथा उपलब्ध शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर मत्स्य कृषकों की आय में वृद्धि करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। श्री बर्मन ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य मत्स्य कृषकों को नवीन तकनीकों एवं योजनाओं से जोड़कर मत्स्य पालन व्यवसाय को बढ़ावा देना तथा उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें