Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर : केंद्रीय कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

24 नवंबर 2026, सीहोर: सीहोर : केंद्रीय कृषि मंत्री ने की विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रेहटी नगर परिषद के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने क्षेत्र में चल रहे एनएचएआई, रेलवे, सैनिक विद्यालय, ग्रामीण विकास, पंचायत, कृषि, उद्यानिकी तथा अन्य विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सर्जना यादव ने जिले में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री ने छिपानेर, डोबी इरिगेशन परियोजना, सीप-अंबर परियोजना एवं नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसानों को उनके मुआवजे का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही क्षेत्र में चल रहे सड़क, रेलवे एवं अन्य निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की गई।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्ट्रीट वेंडर योजना, स्वयं सहायता समूह, मुद्रा योजना, पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए अभियान चलाकर पात्र हितग्राहियों की पहचान की जाए और उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय से विकास कार्यों को गति देने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बुधनी के विधायक श्री रमाकांत भार्गव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें