अशोकनगर के कलेक्टर ने किया नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण
24 नवंबर 2026, अशोकनगर: अशोकनगर के कलेक्टर ने किया नवीन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण – कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने शनिवार को नवीन कृषि उपज मंडी अशोकनगर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि उपज मंडी में आने वाले कृषकों को फसल विक्रय करने में किसी भी प्रकार कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। कृषि उपज मंडी में सभी व्यवस्था बेहतर हो यह सुनिश्चित किया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने मंडी कार्यालय पहुंचकर आवश्यक व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश संबंधितों को दिए। इस दौरान मंडी लेखापाल बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री मालवीय ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि मंडी में समस्त कर्मचारी , हम्माल , तुलावटी के पहचान पत्र तैयार कराये जाएं। मंडी में आ रहे समस्त कृषकों को अनिवार्यत प्रवेश पर्ची दी जाए। प्रवेश पर्ची उपरांत ट्रैक्टर ट्राली को पंक्ति में खड़ा करवाया जाए,जिससे नीलामी कार्यवाही व्यवस्थित तरीके से हो सके। मंडी में अनाउंसमेंट व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। मंडी में व्यापारी, किसान , हम्माल ,तुलावटी के साथ सप्ताह में अनिवार्यत बैठक की जाए। मंडी में तुलाई हेतु वेटिंग पीरियड कम किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी में तुलाई एवं हम्माली कार्य न होने पर किसानों से बिना कार्य के भुगतान न लिया जाए। इस हेतु हम्माल ,तुलावटी , व्यापारी की बैठक कर सूचित किया जाए और मंडी बोर्ड के नियम का पालन कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान सहित संबंधित अधिकारी साथ रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


