Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ड्रैगन फ्रूट की खेती में कमलेश को मिली कामयाबी

24 नवंबर 2026, (दिलीप दसौंधी, कृषक जगत, मंडलेश्वर): ड्रैगन फ्रूट की खेती में कमलेश को मिली कामयाबी – खेती में नवाचार का बहुत महत्व है । पूर्व में किए गए किसी नवाचार में यदि सफलता  मिलती है, तो वह अगले नए कार्य के लिए प्रेरित करती है । ऐसा ही कुछ क्षेत्र के उन्नत कृषक श्री कमलेश सिसोदिया के साथ हुआ । मूलतः ग्वालियर निवासी महालेखाकर कार्यालय के पूर्व कर्मचारी श्री सिसोदिया ने यहां ज़मीन 5 एकड़  खरीद कर पूर्व में सुरजना  ( मोरिंगा ) की फसल में सफलता हासिल की थी । अब ड्रैगन फ्रूट की खेती का नवाचार कर रहे हैं , इसमें भी उन्हें सफलता मिल गई है ।

लखनपुरा निवासी श्री सिसोदिया ने कृषक जगत को बताया कि महाराष्ट्र के एक मित्र के यहां ड्रैगन फ्रूट की खेती देखकर यह विचार आया , जिसमें उनके मार्गदर्शन में  4 एकड़ में ड्रैगन फ्रूट के 6 हज़ार पौधे 2021 में लगाए थे । ड्रैगन फ्रूट की खेती में रिंग पोल और ट्रेलिज पद्धति का प्रयोग किया जाता है । रिंग पोल में ऊपर सीमेंट का रिंग लगता है , उस पर चार पौधे लगाते हैं, जबकि ट्रेलिज विधि में एक कतार में डेढ़ फ़ीट के अंतर से पौधे लगते हैं और 8 फीट की दूरी पर एक खम्बा बीच में लगाते हैं और तार -एंगल पर इसे क्रॉस किया जाता है । हीट से बचाने के लिए शेडनेट भी लगाया जाता है । फिलहाल रिंग पोल में दो हज़ार और ट्रेलिज में तीन हज़ार पौधे लगे हैं । इसके अलावा उन्होंने करीब 6 हज़ार पौधों की नर्सरी भी तैयार की है , जहां से  इच्छुक किसान 50 रु / नग की दर से पौधे खरीदकर ले जाते हैं ।

श्री कमलेश ने बताया कि ड्रैगन फ्रूट की खेती में रखरखाव खर्च  बहुत कम होता है  । पिंक ,रेड और येलो रंग में  उत्पादित जैविक ड्रैगन फ्रूट को को दस किलो की पैकिंग में इंदौर में बेचते हैं । जहां औसत 150 रु / किलो का भाव मिल जाता  है । ए प्लस क्वालिटी के एक ड्रैगन फ्रूट का वजन लगभग 400 ग्राम बैठता है । इनके यहां सर्वाधिक 1150  ग्राम वजन का ड्रैगन फ्रूट भी निकला है । वर्ष 2025 -26 में करीब 5 टन ड्रैगन फ्रूट उत्पादित हुआ था , जिससे करीब 5 – 6 लाख रु प्राप्त हुए । बता दें कि श्री सिसोदिया को सुरजना की खेती में मिली सफलता को कृषक जगत के 6 मार्च 2023 के अंक में प्रकाशित किया गया था ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें