Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सांसद श्री शर्मा ने मिलेट्स व्यंजन पर बुक का विमोचन किया

04 मार्च 2023, जबलपुर: सांसद श्री शर्मा ने मिलेट्स व्यंजन पर बुक का विमोचन किया – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय,जबलपुर में मिलेट्स के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणनः समस्याएं एवं समाधान विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में देश के केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, एवं श्री कमल पटेल, मंत्री, कृषि, मध्यप्रदेश शासन, विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा द्वारा ‘‘ अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023’’ के अवसर पर ‘‘लघु धान्यों से मूल्यवर्धित, स्वादिष्ट एवं पौष्टिक व्यंजन’’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. विनोद कुमार गोयल, डॉ. स्तुति शर्मा, वैज्ञानिक, डॉ. वेंकटेश्वर जल्लारफ, डॉ. चंद्रिका शर्मा द्वारा तैयार की गई है। यह पुस्तक मोटा अनाज अर्थात्  लघु धान्य (ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी, कंगनी एवं सावां)  से बने 100 से अधिक स्वादिष्ट पकवानों का संयोजन है।

विमोचन के दौरान कार्यक्रम में नाबार्ड के चीफ जनरल मैनेजर श्री निरूपम मेहरोत्रा , भारतीय एग्रो इकानोमिक रिसर्च सेंटर के जनरल सेक्रेटरी, नई दिल्ली श्री प्रमोद चौधरी, डॉ. आर.आर हंचीनाल, पूर्व कुलपति कृषि विवि.धारवाड़, डॉ. दिनेश अग्रवाल, रजिस्ट्रार जनरल पी.पी.बी.एण्ड एफआरए, डॉ. पी.पी. शास्त्री, मेम्बर आईसीएआर गवर्निग बॉडी नई दिल्ली, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. एस.के. पांडे, संचालक अनुसंधान सेवायें डॉ. जी.के. कौतू, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय, जबलपुर डॉ. पी.बी. शर्मा आदि मंचासीन रहे।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (02 मार्च 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें