Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उच्च तकनीक से पान की खेती परियोजना के भौतिक – वित्तीय लक्ष्य आवंटित

24 नवम्बर 2022, भोपाल: उच्च तकनीक से पान की खेती परियोजना के भौतिक – वित्तीय लक्ष्य आवंटित – संचालनालय उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मध्य प्रदेश , भोपाल द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2022 -23 अंतर्गत उच्च तकनीक से पान की खेती परियोजना में राज्य के 6 जिलों छतरपुर, टीकमगढ़,पन्ना , निवाड़ी ,पन्ना और सागर के सामान्य,अजजा और अजा वर्ग के लिए भौतिक/वित्तीय लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। उक्त 6 जिलों में सामान्य के 328 ,अजजा के 102 और अजा के 82 कुल 512 हे के भौतिक तथा सामान्य 84.952 , अजजा 26.418 और अजा 21.238 लाख कुल 132.608 लाख रुपए के वित्तीय लक्ष्य आवंटित किए गए हैं।

 इस परियोजना का उद्देश्य पान की खेती को बढ़ावा देना और कृषकों के लिए रोज़गार के नवीन अवसरों का सृजन करना है, ताकि किसानों को स्थायी आय प्राप्त हो सके। यह परियोजना बुंदेलखंड रीजन एवं अन्य पान उत्पादक जिलों में क्रियान्वित की जाएगी। यह योजना सभी वर्ग सामान्य, अजजा , अजा ,लघु, सीमान्त एवं महिला कृषकों पर लागू है। इस योजना में कृषकों को 500 वर्ग मीटर में पान बरेजा की स्थापना के के लिए बांस का उपयोग करने पर इकाई लागत राशि 74 हज़ार होगी जिस पर 35 % अनुदान अधिकतम राशि 25 ,900 रुपए देय
 होगी। पूर्व के लाभान्वित किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (22 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें