Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना में पॉलीहाउस विस्तार के संबंध में बैठक संपन्न, कलेक्टर ने सब्सिडी और लोन प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश  

17 अक्टूबर 2025, भोपाल: गुना में पॉलीहाउस विस्तार के संबंध में बैठक संपन्न, कलेक्टर ने सब्सिडी और लोन प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश – मध्यप्रदेश के गुना जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में गुलाब उत्पादन के पॉलीहाउस विस्तार को लेकर  बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी, लोन प्रक्रिया तथा आने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान कलेक्टर  कन्याल ने बैंकों के अधिकारियों से कहा कि डॉक्युमेंटेशन की प्रक्रिया को सरल और तेज किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसानों को एक सप्ताह के भीतर ऋण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि लोन वितरण प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो।

 बैठक में कलेक्टर कन्याल ने निर्देशित करते हुए कहा गुना जिले की आर्थिक स्थिति में कृषि  और बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि विशेष कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों को लोन उपलब्ध कराया जाए, जिससे पॉलीहाउस के विस्तार में तेजी लाई जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 इस दौरान उन्होंने कहा, आने वाले समय में पॉलीहाउस को क्लस्टर  के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय किसान सामूहिक रूप से बेहतर उत्पादन और विपणन कर सकें। इसके साथ ही पॉलीहाउस की लागत को कम करने के उपाय भी किए जाएंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कलेक्टर कन्याल ने बताया कि गुलाब, थाई अमरूद, पपीता जैसे उत्पादों की खेती से गुना में उच्च गुणवत्ता का कार्य किया जा सकता है, जो जिले के किसानों की आमदनी बढ़ाने में सहायक होगा। इस दौरान एलडीएम अजय पाल सिंह राजपूत, उप संचालक उद्यान श्री केपीएस किरार सहित अन्य बैंकर्स, कृषक उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture