Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

भावान्तर योजना का लाभ देने हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

09 अक्टूबर 2025, शहडोल: भावान्तर योजना का लाभ देने हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न – कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावांतर योजना का लाभ देने हेतु विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, विधायक जैतपुर श्री जयसिंह मरावी, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल एवं जनपद पंचायत के अध्यक्षो, किसान संघो तथा सम्बंधित व्यापारी संघो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बताया कि अतिवृष्टि एवं कीट व्याधि के प्रकोप के कारण सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  किसानों  को होने वाले नुकसान की भरपाई भावान्तर योजना के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। आपने बताया कि अधिक से अधिक सोयाबीन उत्पादक किसान भावान्तर योजना के तहत 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक सोसायटी स्तर पर स्थापित पंजीयन केंद्र ग्राहक सेवा केन्द्र, एमपी ऑनलाइन, कियोस्क, एमपी किसान ऐप के माध्यम से  कराएं ।

कलेक्टर ने सहायक संचालक कृषि को निर्देश दिए की अधिक से अधिक सोयाबीन उत्पादक किसानों को भावांतर योजना से लाभान्वित करने हेतु मुनादी, पम्पलेट, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि 15 दिवस में भावांतर की राशि का किसान के आधार लिंक बैंक खाते में सीधे अंतरण की जाएगी। भावांतर योजना के तहत एम एस पी से कम लेकिन मंडी मॉडल रेट से अधिक भाव प्राप्त होने पर विक्रय मूल्य और एम एस पी के अंतर की राशि,एम एस पी और मंडी मॉडल रेट दोनों से कम भाव प्राप्त होने पर मंडी मॉडल रेट और एम एस पी के अंतर की राशि प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने मंडी मॉडल रेट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि विगत दो सप्ताह में विक्रय की गई सोयाबीन का औसत विक्रय मूल्य प्रतिदिन निर्धारित होता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें