मेडो पर गेंदा, चिया लगाए: श्री श्रीवास्तव
04 जुलाई 2026, छिंदवाड़ा: मेडो पर गेंदा, चिया लगाए: श्री श्रीवास्तव – जनपद पंचायत तामिया एवं कृषि विज्ञान केंद्र, देलाखारी के सहयोग से जनपद पंचायत सभाकक्ष, तामिया में जलवायु अनुकूल विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रतापगढ़ बादलां, उमरिया, कुर्सीढाना, बेलखेड़ी, मरकाढाना, खुलसान, भैंसमुंडा सहित विभिन्न गांवों के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डी.सी. श्रीवास्तव ने कहा कि तामिया क्षेत्र में जलवायु अनुकूल खेती की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि मोटे अनाजों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) से किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। डॉ. श्रीवास्तव ने किसानों को फसलों का मूल्य संवर्धन करने के उपाय बताते हुए खेतों की मेड़ों पर गेंदा एवं चिया की खेती करने की सलाह दी। जम्स के निदेशक श्री महेंद्र खरे ने पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम सहयोगी समूहों, जलवायु मित्रों एवं वीसीआरपी की ग्राम जलवायु अनुकूल योजना में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. राकेश मेश्राम, जनपद पंचायत के लेखाधिकारी असलम खान, पंचायत इंस्पेक्टर श्री भलावी, पशुपालन विभाग से डॉ. प्रियंका मर्सकोले, आजीविका विभाग से देवेंद्र बरड़े तथा स्वास्थ्य विभाग के बीसीएम श्री ज्ञानदास मिनोटे उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार श्री पंकज कनौजिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री अखिलेश कोटरवंशी, श्री सुभाष मिनोट, श्री देवी वानवंशी एवं श्री मनोज उइके की सक्रिय भूमिका रही।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agric

