राज्य कृषि समाचार (State News)

मंडला: धान फसल की सुरक्षा के लिए कृषि विभाग सक्रिय, लीफ ब्लाइट और भूरा माहू से बचाव की सलाह

15 सितंबर 2026, मंडला: मंडला: धान फसल की सुरक्षा के लिए कृषि विभाग सक्रिय, लीफ ब्लाइट और भूरा माहू से बचाव की सलाह – मध्यप्रदेश में मौसम की असमानता को देखते हुए मंडला जिले के सभी विकासखंडों में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के मैदानी अमले द्वारा धान फसल का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिले में कुछ स्थानों पर धान की फसल में लीफ ब्लाइट एवं भूरा माहू पाया गया है।

विभाग के अनुसार लीफ ब्लाईड के प्रकोप में धान की पत्तियाँ पहले पीली, फिर लाल होकर नीचे की ओर झुकते हुए सूखने लगती हैं। इसके निदान के लिए टेबुकोनॉजोल 10 प्रतिशत + सल्फर 65 प्रतिशत डब्ल्यूजी के साथ एंटीबायोटिक वेलिडामाइसिन का 30-35 मिलीलीटर प्रति पंप की दर से छिड़काव करने की सलाह दी गई है।

इसी तरह भूरा माहू का प्रकोप सामान्यतः खेत में गोलाकार क्षेत्र में दिखाई देता है। कीट द्वारा पौधों का रस चूसने के कारण फसल वृत्ताकार रूप में सूखी दिखाई देने लगती है। इसकी रोकथाम के लिए पायमेट्राजिन 50 प्रतिशत डब्ल्यूजी 15 मिलीलीटर एवं इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एसएल 12 मिलीलीटर प्रति पंप मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी गई है। कृषकों को उक्त दवाओं का प्रति एकड़ 8 से 10 पंप के हिसाब से प्रयोग करने की सलाह दी गई है।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture