Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

4 अक्टूबर को पटना में आयोजित होगा मखाना महोत्सव 2025, किसानों और उद्यमियों को मिलेगा ग्लोबल मंच

27 सितम्बर 2025, भोपाल: 4 अक्टूबर को पटना में आयोजित होगा मखाना महोत्सव 2025, किसानों और उद्यमियों को मिलेगा ग्लोबल मंच – बिहार की खास उपज मखाना, जो अब सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान बना चुका है, के विकास को बढ़ावा देने के लिए इस साल अक्टूबर के पहले सप्ताह में पटना के ज्ञान भवन में मखाना महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 4 और 5 अक्टूबर को होगा, जिसमें मखाना से जुड़े किसान, प्रसंस्करण इकाइयों के संचालक, स्टार्टअप उद्यमी, शोधकर्ता, नीति निर्माता और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक साथ मिलकर मखाना उद्योग को नई दिशा देने पर चर्चा करेंगे।

मखाना को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी सुपरफूड माना जाता है, और बिहार में इसके उत्पादन व खेती दोनों क्षेत्रों में पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है। कृषि विभाग के उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार के अनुसार, मखाना उत्पादन में 152% और खेती में 171% की वृद्धि हुई है। मखाना महोत्सव में मखाना के यांत्रिकीकरण, बी2बी सम्मेलन, निर्यात सहयोग, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्द्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। साथ ही, महिला उद्यमियों और युवाओं की बढ़ती भागीदारी से इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी बन रहे हैं।

यह महोत्सव न केवल बिहार के किसानों और उद्योगपतियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि वैश्विक बाजार में मखाना के बढ़ते दायरे के लिए भी एक बड़ी पहल साबित होगा। मखाना बोर्ड की नई अधिसूचना और सरकारी योजनाओं जैसे पीएमएफएमई और बीआईआईपीपी ने इस क्षेत्र में नई ऊर्जा भर दी है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय उत्पादकों को आधुनिक तकनीकों से रू-ब-रू कराकर निर्यात और मार्केटिंग के बेहतर अवसर प्रदान किए जाएंगे, जिससे मखाना की वैश्विक मांग को और मजबूत किया जा सकेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें