Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालन विभाग के मैत्री आईडी कार्ड वितरित

25 जुलाई 2026, भोपाल ( कृषक जगत) : पशुपालन विभाग के मैत्री आईडी कार्ड वितरित – पशुपालन एवं डेयरी विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका के अंतर्गत चयनित प्रतिभागियों को मेत्री आई डी कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर प्रमुख सच‍िव पशुपालन श्री उमाकांत उमराव द्वारा मैत्री कार्यकर्ताओं को कार्य प्रदान किए। कार्ड के माध्यम से कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्यों की पूर्ति होगी साथ ही कार्यकताओं का मनोबल बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में भोपाल, रायसेन एवं सीहोर जिले के 15 चयनित मैत्री कार्यकर्ताओं को आईडी कार्ड व‍ितर‍ित किए ।

आईडी कार्ड प्रदेश के उन सभी सक्रिय मैत्री कार्यकर्ताओं को द‍िए जाएंगे जो ग्रामीण एवं शहरी स्तर पर नस्ल सुधार, पशुधन संरक्षण एवं विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही विभाग ने डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) प्रणाली के माध्यम से गौसेवक मैत्री को मानदेय राशि वितरित करने की नई व्यवस्था भी लागू की है। इस डिजिटल पहल से मानदेय वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता आएगी और पात्र कार्यकर्ताओं के खाते में समय पर मानदेय राशि पहुंच सकेगी। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के डा अनुपम अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile