Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मैहर: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तृतीय चरण 21 जुलाई तक

20 जुलाई 2026, मैहर: मैहर: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तृतीय चरण 21 जुलाई तक – मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशों के परिपालन में जिले में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के तृतीय चरण का आयोजन 13 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में दुग्ध उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में सुधार लाना है। इसके अंतर्गत पशुपालकों को तीन प्रमुख स्तंभों नस्ल सुधार, पशु पोषण एवं पशु स्वास्थ्य के संबंध में जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, मैत्री कार्यकर्ता, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता, गौसेवक एवं पशु सखी ग्राम स्तर पर भ्रमण करेंगे।

अभियान के अंतर्गत 3 से 4 गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशु रखने वाले पशुपालकों के घर-घर जाकर संपर्क किया जाएगा। इस दौरान उन्हें विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर सत्यापन कार्य भी किया जाएगा तथा पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी द्वारा जारी आदेशानुसार अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक अधिकारियों को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मैहर द्वारा जिले के न्यूनतम 3 ग्रामों का भ्रमण कर पर्यवेक्षण किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के कम से कम 4 ग्रामों का निरीक्षण करेंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत (समस्त) द्वारा भी प्रत्येक विकासखंड में न्यूनतम 4 ग्रामों का भ्रमण कर निगरानी की जाएगी। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग मैहर द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखंड के कम से कम 2 ग्रामों का भ्रमण कर जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान को गंभीरता से संचालित करते हुए अधिक से अधिक पशुपालकों तक पहुंच बनाई जाए तथा उन्हें वैज्ञानिक पद्धतियों से पशुपालन के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे जिले में दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricu

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें