राज्य कृषि समाचार (State News)

मैहर : पशु कल्याण व गौशाला विकास पर समीक्षा बैठक संपन्न

05 जून 2026, मैहर: मैहर : पशु कल्याण व गौशाला विकास पर समीक्षा बैठक संपन्न – कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पशु कल्याण समिति, जिला गोपालन एवं पशु संवर्धन समिति तथा पशु क्रूरता निवारण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।

 बैठक में जिला पशु कल्याण समिति की आय-व्यय संबंधी जानकारी की विस्तार से समीक्षा की गई। जिले में संचालित 36 गौशालाओं में उपलब्ध गौवंश की स्थिति का अनुमोदन किया गया तथा गौशालाओं में भूसा भंडारण की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही चयनित गौशालाओं को आदर्श गौशाला के रूप में विकसित करने और पशु औषधालय निर्माण हेतु डीएमएफ मद से आवश्यक कार्यवाही करने के लिए उप संचालक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग को निर्देशित किया गया।

 पशु क्रूरता निवारण समिति में अशासकीय सदस्यों को शामिल करने पर भी सहमति बनी। “क्षीर धारा ग्राम” योजना के अंतर्गत वन एवं वृंदावन ग्रामों को शामिल कर शत-प्रतिशत टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, चारा विकास तथा पशुपालक किसान क्रेडिट कार्ड बनाने पर जोर दिया गया, जिससे पशुपालकों की आय में वृद्धि सुनिश्चित हो सके। मां शारदा प्रबंध समिति गौशाला अरकांडी मैहर में अतिरिक्त भूसा भंडारण एवं गौवंश के लिए अतिरिक्त शेड निर्माण हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में वन विभाग, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements