Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश अव्वल

17 अक्टूबर 2024, भोपाल: राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश अव्वल – राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश देश में अव्वल है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और उनका लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य बना हुआ है। इन योजनाओं में एक योजना राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम भी है।

प्रदेश में कार्यक्रम अंतर्गत एफ.एम.डी टीकाकरण के चार चरण पूर्ण हो गए हैं। चतुर्थ चरण में प्रदेश में 2 करोड़ 40 लाख 47 हजार गौ एवं भैंस वंशी पशुओं का टीकाकरण कर भारत पशुधन एप पर दर्ज किया गया है। यह संपूर्ण देश में सर्वाधिक है।

इस योजना में एफ.एम.डी एवं ब्रूसेल्ला का टीकाकरण समस्त पात्र गौ, भैंस वंशीय पशुओं मैं किया जाता है। यह कार्यक्रम केन्द्र सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो 100 प्रतिशत केन्द्रांश आधारित है। कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण कर जानकारी केन्द्र सरकार के “भारत पशुधन एप” पर ऑनलाइन दर्ज कराना अनिवार्य है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com