Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: उमरिया में 33 किसानों को वितरित किए गए अमरु और अरंडी के बीज, खरीफ खेती की दी गई जानकारी

06 जुलाई 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: उमरिया में 33 किसानों को वितरित किए गए अमरु और अरंडी के बीज, खरीफ खेती की दी गई जानकारी – उप संचालक कृषि संग्राम सिंह मरावी ने बताया कि आत्मा परियोजना अंतर्गत नवाचार कार्यक्रम के तहत जिला उमरिया के मानपुर विकासखंड के बड़ार, बड़ारी एवं रक्सा ग्रामों में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से अमरु एवं अरंडी के बीजों का वितरण किया गया। इस दौरान कुल 33 किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए गए, ताकि वे खरीफ मौसम में इन फसलों का वैज्ञानिक तरीके से उत्पादन कर सकें।

किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कतार पद्धति से बुवाई करने की सलाह दी, जिससे पौधों का समुचित विकास हो और उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि हो सके। इसके साथ ही किसानों को धान की डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) पद्धति की जानकारी दी गई। उन्हें इस पद्धति के लाभ, लागत में कमी तथा जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।

ई-टोकन से खाद वितरण और खरीफ फसलों के प्रबंधन की दी जानकारी

कार्यक्रम में किसानों को ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था की जानकारी भी दी गई, जिससे उन्हें समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके। इसके अलावा खरीफ फसलों के उन्नत प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं एवं सुविधाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आधुनिक तकनीकों को अपनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में किसानों ने रुचि दिखाते हुए वैज्ञानिक खेती अपनाने और आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करने का संकल्प लिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture