Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

बाजार में तोतापुरी आम की स्थिति खराब, किसानों को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बनाई विशेषज्ञ समिति

आंध्र प्रदेश में गिरे दामों की होगी वैज्ञानिक जांच, 10 दिनों में किसानों और उद्योग से मिलेगी ICAR की टीम

04 जुलाई 2026, नई दिल्ली: बाजार में तोतापुरी आम की स्थिति खराब, किसानों को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बनाई विशेषज्ञ समिति – आंध्र प्रदेश में तोतापुरी आम की लगातार गिरती कीमतों से परेशान किसानों को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। यह समिति तोतापरी आम के उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग), विपणन और निर्यात तक पूरी मूल्य श्रृंखला (वैल्यू चेन) का अध्ययन करेगी और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सुझाव देगी।

हाल ही में आंध्र प्रदेश के दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री ने तोतापुरी आम उत्पादक किसानों से मुलाकात की थी। किसानों ने बताया कि प्रोसेसिंग उद्योग में बड़े पैमाने पर उपयोग होने वाली इस किस्म के दाम पिछले कुछ महीनों में लगातार गिर रहे हैं, जिससे उनकी आय पर गंभीर असर पड़ा है और आर्थिक संकट की स्थिति बन गई है।

10 दिनों में खेतों तक पहुंचेगी विशेषज्ञ टीम

मंत्री के निर्देश पर गठित समिति अगले 10 दिनों के भीतर आंध्र प्रदेश के प्रमुख तोतापुरी आम उत्पादक क्षेत्रों का दौरा करेगी। इस दौरान वैज्ञानिक किसानों, प्रसंस्करण उद्योग, निर्यातकों, राज्य उद्यानिकी विभाग, किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और अन्य संबंधित पक्षों से बातचीत कर वास्तविक स्थिति का आकलन करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

समिति यह भी अध्ययन करेगी कि उत्पादन लागत, प्रसंस्करण क्षमता, घरेलू और निर्यात बाजार की मांग, आपूर्ति तथा कीमतों में गिरावट के प्रमुख कारण क्या हैं। साथ ही मूल्य श्रृंखला में मौजूद चुनौतियों और सुधार की संभावनाओं की पहचान की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ये विशेषज्ञ हैं समिति में शामिल

समिति की अध्यक्षता टी. दामोदरन करेंगे। समिति में ICAR–भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, डॉ. वाईएसआर उद्यानिकी विश्वविद्यालय तथा आंध्र प्रदेश उद्यानिकी विभाग के विशेषज्ञ भी शामिल हैं।

किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर

मैदानी अध्ययन पूरा होने के बाद समिति अपनी विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय कृषि मंत्री को सौंपेगी। रिपोर्ट में आम के दाम स्थिर रखने, वैल्यू एडिशन बढ़ाने, प्रसंस्करण एवं निर्यात क्षमता मजबूत करने, किसान उत्पादक संगठनों, प्रोसेसर और निर्यातकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा दीर्घकालीन नीतिगत सुधारों के सुझाव दिए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि तोतापुरी आम उत्पादक किसानों की आय और आजीविका की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने भरोसा दिलाया कि समिति की सिफारिशों के आधार पर ऐसे कदम उठाए जाएंगे, जिससे किसानों को स्थायी राहत मिले, आम की मूल्य श्रृंखला मजबूत हो और इस क्षेत्र में निवेश, प्रसंस्करण तथा रोजगार के नए अवसर विकसित हों।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agric