मध्यप्रदेश: दलहन प्रोसेसिंग यूनिट के लिए सरकार दे रही ₹25 लाख तक सब्सिडी, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
08 अगस्त 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: दलहन प्रोसेसिंग यूनिट के लिए सरकार दे रही ₹25 लाख तक सब्सिडी, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया – दलहनों में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़वानी जिले में प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट (दाल मिल) की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को परियोजना लागत का अधिकतम 33 प्रतिशत या 25 लाख रुपये (जो भी कम हो) तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इच्छुक आवेदक 30 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना का लाभ कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ), क्लस्टर लेवल फेडरेशन, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां, उद्यमी और व्यक्तिगत आवेदक उठा सकेंगे। वित्तीय सहायता प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग यूनिट के साथ भवन, गोदाम और भंडारण अधोसंरचना के निर्माण के लिए दी जाएगी। हालांकि, भूमि, विद्युत, मानव संसाधन और अन्य परिचालन व्यय इस सहायता में शामिल नहीं होंगे।
इच्छुक आवेदक 15 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से होगी, जिसका आयोजन 1 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। चयनित हितग्राहियों के दस्तावेजों का सत्यापन एवं धरोहर राशि जमा करने की प्रक्रिया 4 और 5 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पूरी की जाएगी।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, जिला बड़वानी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी के पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

