Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया : किसान सम्मान निधि बनी खेती का मजबूत सहारा

23 सितंबर 2026, दतिया: दतिया : किसान सम्मान निधि बनी खेती का मजबूत सहारा – दतिया जिले के ग्राम थरेट निवासी किसान श्री दिलीप कुमार शर्मा के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना खेती-किसानी में आर्थिक संबल का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हैं। श्री दिलीप कुमार शर्मा को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का भी लाभ मिल रहा है। इन योजनाओं के माध्यम से प्राप्त राशि से उन्हें खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहायता मिलती है। समय पर मिलने वाली यह सहायता खेती की लागत संबंधी जरूरतों को पूरा करने में उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है।

श्री शर्मा बताते हैं कि किसान सम्मान निधि से मिलने वाली राशि से उन्हें खेती के दौरान आवश्यक खर्चों में सहूलियत मिलती है और आर्थिक दबाव कुछ कम होता है। वे कहते हैं कि सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित इन योजनाओं से किसानों को निरंतर सहयोग मिल रहा है। श्री दिलीप कुमार शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि किसान हित में संचालित योजनाओं से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को किसान सम्मान निधि का लाभ देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture