राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: गुना में खरीफ फसलों को कीट-व्याधि से बचाने कृषि विभाग ने गठित किए निगरानी दल

30 अगस्त 2026, गुना: मध्यप्रदेश: गुना में खरीफ फसलों को कीट-व्याधि से बचाने कृषि विभाग ने गठित किए निगरानी दल –  मध्यप्रदेश के गुना जिले में खरीफ वर्ष 2026-27 के दौरान फसलों में कीट एवं व्याधि की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने, प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने, नियंत्रण उपायों को लागू कराने और किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन देने के लिए जिला स्तरीय निगरानी दलों का गठन किया गया है। यह दल उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री संजीव शर्मा द्वारा गठित किए गए हैं। गठित दलों में संबंधित विकासखंडों के सहायक संचालक कृषि, अनुविभागीय कृषि अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, बीटीएम तथा कृषि विकास एवं कृषि विस्तार अधिकारियों को शामिल किया गया है। प्रत्येक दल में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) आरोन के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख का तकनीकी सहयोग रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार गुना एवं बमोरी विकासखंड के लिए सहायक संचालक कृषि श्री राजबीर सिंह तोमर को दल प्रभारी बनाया गया है। वहीं राधौगढ़, चांचौड़ा एवं आरोन विकासखंडों के लिए अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री अरुण पाटीदार को दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी दलों को केवीके आरोन के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख का मार्गदर्शन मिलेगा। निगरानी दल प्रभावित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण कर फसलों में कीट एवं व्याधि की स्थिति का निरीक्षण करेंगे। साथ ही किसानों को फसल सुरक्षा और कीट एवं व्याधि नियंत्रण से संबंधित तकनीकी सलाह देंगे।

भ्रमण के बाद केवीके आरोन के वैज्ञानिकों के सहयोग से तैयार प्रतिवेदन उसी दिन शाम तक उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। सभी दल प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि निगरानी दल का भ्रमण कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मौजूदगी में ही हो। इससे किसानों को वैज्ञानिक और प्रभावी तकनीकी परामर्श उपलब्ध कराया जा सकेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture