राज्य कृषि समाचार (State News)

म.प्र. में खरीफ बुवाई 111 लाख हेक्टेयर से अधिक

म.प्र. में खरीफ बुवाई 111 लाख हेक्टेयर से अधिक

Advertisements
Advertisement
Advertisement

23 जुलाई 2020, भोपाल। म.प्र. में खरीफ बुवाई 111 लाख हेक्टेयर से अधिक – म.प्र. की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बुवाई अब तक 55.07 लाख हेक्टेयर में हो गई है। जो लक्ष्य के विरुद्ध 95 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में सोयाबीन 25.81 लाख हे. में बोई गई थी। वहीं राज्य में कुल खरीफ फसलों की बोनी 111.53 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो लक्ष्य 146.31 लाख हेक्टेयर के विरुद्ध 76 फीसदी है।

इस वर्ष प्रदेश में समय पर मानसून आने के कारण खरीफ की बुआई में तेजी आयी है। कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 118.50 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 146.31 लाख हेक्टेयर में फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध अब तक 111. 53 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है। इसमें राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 55.07 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जबकि लक्ष्य 57.70 लाख हेक्टेयर रखा गया है।

प्रदेश में समय पर मानसून आने के कारण अन्य फसलों की बुवाई में भी गति आयी है। राज्य की दूसरी प्रमुख खरीफ फसल धान की बोनी अब तक 11.66 लाख हेक्टेयर में हुई है जो गत वर्ष इस समय तक 6.08 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। इसी प्रकार प्रदेश में अब तक मक्का 14.41 लाख हे. में, तुअर 3.32, उड़द 13.51, मूंग 1.12, मूंगफली 2.12 एवं तिल 2.02 लाख हे. में तथा कपास की बुवाई 6.01 लाख हेक्टेयर में की गई है।

जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक कुल खाद्यान्न फसलें 28.14 लाख हेक्टेयर में, कुल दलहनी फसलें 18.06 लाख हेक्टेयर में एवं कुल तिलहनी फसलें 59.33 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

मध्य प्रदेश में खरीफ बुवाई

13 जुलाई तक (लाख हे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
धान29.7911.66
ज्वार1.480.96
मक्का15.1614.41
तुअर4.293.32
उड़द18.0913.51
मूंग2.221.12
सोयाबीन57.9455.07
मूंगफली2.562.12
तिल3.812.02
कपास6.196.01
Advertisements
Advertisement
Advertisement