Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रोजगार मेला एवं एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम में  2574.67 लाख  के ऋण वितरण

05 नवम्बर 2022, बड़वानी: रोजगार मेला एवं एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम में 2574.67 लाख के ऋण वितरण – आज के समय में किसान भाई परंपरागत खेती को छोड़कर खेती को लाभ का धंधा बनाते हुए नई तकनीकों को अपनाये। आपके पास जो जमीन है, वह सोना है। उसे उपजाउ बनाकर तथा खेती के नये तरीकों को अपनाकर तथा शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर उन्नति की जा सकती है। किसान भाई सिर्फ अपनी उपज का विक्रय ना करे, बल्कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर तथा प्रशिक्षण प्राप्त करके उपज को उत्पादन का स्वरूप प्रदान कर अच्छा लाभ कमा सकते है। कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा ने उक्त बातें शुक्रवार को शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी के सभागृह में आयोजित एक जिला एक उत्पाद एवं रोजगार मेले कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों एवं युवा उद्यमियों से कही।

कलेक्टर ने कहा कि हमारे जिले में स्टार्टअप व्यवसाय एवं व्यापार की अपार संभावनाएं है , आवश्यकता है तो बस इस बात की कि युवा आगे आएं और शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण प्राप्त कर स्वयं का व्यवसाय व व्यापार प्रारंभ करें। युवा खुद को एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित करें, दूसरे लोगो को रोजगार देने वाले बने । इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल ने कहा कि शासन द्वारा चलाई जा रही कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछुआपालन, उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकते हैं । युवाओं की क्षमता के बेहतर प्रदर्शन व स्टार्टअप के लिये प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजना चलाई जा रही है। युवा इनसे लाभान्वित होकर अपना खुद का व्यापार व्यवसाय स्थापित करके आगे बढ़ रहे हैं ।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पीथमपुर में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी शहीद भीमा नायक महाविद्यालय बड़वानी के सभागृह में भी देखा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल एवं अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर ने शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत 7392 हितग्राहियों को 2574.67 लाख रूपये की ऋण राशि के स्वीकृत पत्रों का वितरण किया । लगाई गई प्रदर्शनी एक जिला एक उत्पाद के तहत बड़वानी जिले में अदरक का चयन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान किसानों के द्वारा उगाये गये अदरक की प्रदर्शनी तथा जिले में लघु उद्योगों के द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसका अवलोकन कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल के प्रतिनिधि श्री वासुदेव मुकाती, मण्डल अध्यक्ष बड़वानी श्री कृष्णा गोले, जनपद सदस्य श्री नंदकिशोर नागोर, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री अजय चौहान, कृषि श्री आरएल जामरे, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री केएस सोलंकी, जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वरोजगार योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: खाद की कालाबाजारी करने वाले पर तत्काल कार्यवाही करें : कलेक्टर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )