Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एग्री क्लीनिक में देखी बीज उत्पादन प्रक्रिया

19 जनवरी 2024, शहडोल: एग्री क्लीनिक में देखी बीज उत्पादन प्रक्रिया – पंडित एस. एन. शुक्ला विश्विद्यालय के कृषि संकाय के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण में स्थित एग्री क्लीनिक बीज उत्पादन समिति बीज प्रक्रिया केंद्र और शासकीय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला का भ्रमण किया।

बीज प्रक्रिया केंद्र में विद्यार्थियों  को डॉ. भानू प्रताप सिंह पूर्व कृषि विशेषज्ञ ने अच्छे बीज के गुण के साथ बीज के प्रकारों पर विस्तार पूर्वक बताया।

अंकुरण से लेकर बीज प्रक्रिया केंद्र तक बीज लाने की छोटी-छोटी बारीकियां बताईं। बीज सहकारी समितियों में बीज उत्पादन के लिए पंजीयन, ग्रेडर तथा ग्रैविटी सेपरेटर मशीनों की कार्यप्रणाली क्रियाशील रूप में दिखाई, कैसे बीज के पूरे लॉट में से अच्छे दाने के बीजों को अलग किया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान समीप शासकीय मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला को देखा। यहां साइंटिस्ट डॉ. प्रदीप कुमार राणा ने विद्यार्थियों को प्रयोगशाला उपकरणों की उपयोगिता के साथ उनकी कार्यप्रणाली को समझाया। मिट्टी की कृषि में मुख्य भूमिका स्वॉइल हेल्थ कार्ड की उपयोगिता देखी। भ्रमण में विभागाध्यक्ष डॉ.ममता प्रजापति, कृषि विभाग के शिक्षक डॉ. प्रिया सिंह तथा श्री रामविकास जायसवाल उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)