Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पांढुर्ना में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया

13 अक्टूबर 2025, (उमेश खोड़े, पांढुर्ना, कृषक जगत): पांढुर्ना में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया –  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  द्वारा ”प्रधानमंत्री धन-धान्‍य कृषि योजना ”, राष्‍ट्रीय दलहन मिशन, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के आज  11 अक्टूबर  के शुभारंभ कार्यक्रम को मध्य प्रदेश के समस्‍त जिला स्‍तर, विकासखण्‍ड स्‍तर पंचायत स्‍तर, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत स्‍तर पर, कृषि उपज मंडियों एवं कृषि विज्ञान केन्‍द्रो में कृषकों/हितग्राहियों को सीधा प्रसारण दिखाए जाने के निर्देश दिए गए थे।

उक्त निर्देश के परिपालन में  संयुक्त सचिव, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा उपलब्ध कराई गई  लिंक से पांढुर्ना कृषि उपज मंडी में  इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।  जिसमें  मंडी सचिव  श्री राजाराम उइके ,श्री विनोद लोखंडे , वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी , कृषि अधिकारी श्री सुनील गजभिए , शिवानी उइके सहित कई  किसान शामिल हुए और उन्होंने यह कार्यक्रम देखा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile