Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया

15 अक्टूबर 2025, सिवनी: सिवनी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया – कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग सिवनी के संयुक्त तत्वाधान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ कार्यक्रम सजीव प्रसारित किया गया।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के दर्पण सभागार में जनप्रतिनिधि श्री राकेश बैस, पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा शिव कुमार सनोडिया जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सहित लगभग 150 महिला एवं पुरुष किसानों की उपस्थिति रही।

 विकासखंड लखनादौन में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं महिला जनप्रतिनिधि श्रीमती मीना बिसेन की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।कृषि वैज्ञानिक डॉ. निखिल सिंह ने रबी फसलों की खेती की तकनीक और प्राकृतिक खेती के विषय में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में 400 से अधिक महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया।

कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल के मार्गदर्शन में उप संचालक कृषि श्री एस. के. धुर्वे, श्री पवन कौरव अनुविभागीय अधिकारी कृषि, डॉ. के. के. देशमुख, डॉ. निखिल सिंह, इंजी. कुमार सोनी, डॉ. जी. के. राणा, डॉ. के. पी. एस. सैनी सहित अन्य वैज्ञानिक और कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री प्रशांत कुर्मी, श्री ओम ब्रोकर, श्री नीत लाहौरी और अन्य कृषि अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में योगदान दिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें