मध्यप्रदेश के कई जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना
24 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के कई जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के उज्जैन , संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर , रीवा संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; नर्मदापुरम , चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई।
वर्षा के प्रमुख आंकड़ें – भारी वर्षा बदरवास 80.0 , बीना 76.6 और बीरपुर में 70.0 मिमी हुई। सर्वाधिक वर्षा पूर्वी मप्र के अनूपपुर में 381. 4 मिमी तथा पश्चिमी मप्र में आगर मालवा में 357.8 मिमी दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव का क्षेत्र , दक्षिण -पूर्व राजस्थान और संलग्न मध्य प्रदेश के ऊपर बना आज, 24 जुलाई 2026 को सुबह 08:30 बजे भारतीय समयानुसार दक्षिण -पूर्व राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रो के ऊपर स्थित है। मानसून द्रोणिका ( ट्रफ ) , मध्य समुद्र तल पर अब जैसलमेर, दक्षिण -पूर्व राजस्थान और उसके आसपास के कम दबाव के केंद्र , गुना, सीधी, डाल्टन गंज और वहां से दक्षिण – पूर्व की ओर उत्तर – पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण , उत्तरी गांगेय पश्चिम बंगाल और संलग्न बांग्ला देश के ऊपर बना हुआ है। ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास स्थित उपर्युक्त चक्रवाती परिसंचरण में विलीन हो गया है। एक ट्रफ दक्षिण -पूर्व राजस्थान और उसके आसपास के कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र से पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब होते हुए जम्मू तक गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ , जम्मू और उसके आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर झंझावात/ वज्रपात और झोंकेदार हवाओं के साथ वर्षा होगी , जबकि सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , छतरपुर और मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

