मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना
11 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर; चंबल, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; ग्वालियर, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – ( मि मी में ) – रामपुर 63.0, अटेर 54.0, रीवा-शहर 44.0, भिंड 43.0, रामपुर बाघेलान 42.2, रायपुरा 33.2, गुढ़ 32.0, चुरहट 30.0, सि होरा 25.0, हट्टा 24.4, मझगांव 23.0, सिंगरौली 22.4, सतना 17.3, सीधी 17.0, बिलहरी 15.4, रायपुर कर्चुलियान 15.0, रीवा-हुजूर 14.0, देवसर 13.6, गौरहार 13.0, पटेरा 13.0, बरहाई 12.4, ग्वालियर 12.2, मझौली 12.0, मि होना 11.0, लहार 10.0, रीठी 10.0, ढीमरखेड़ा 10.0, शाहगढ़ 10.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – मानसून ट्रफ , मध्य समुद्र तल पर श्री गंगानगर, रोहतक, शाहजहाँपुर, बस्ती , मुजफ्फरपुर से होकर, पूर्व -दक्षिण पूर्व दिशा में मणिपुर से होकर गुजर रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है । पश्चिमी विक्षोभ , जो पहले पंजाब एवं आसपास के क्षेत्रों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में था, अब उत्तर -पूर्वी पंजाब एवं आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है । उत्तरी बांग्लादेश एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है । उत्तर -पश्चिमी बिहार से मणिपुर तक एक ट्रफ विस्तृत है। उत्तर -पश्चिमी बिहार एवं आसपास के क्षेत्रों के ऊपर वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है ।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार नर्मदापुरम , बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना, सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर , शहडोल, डिंडोरी , छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट, पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और पांढुर्ना जिलों में झंझावात / वज्रपात / 40 -50 किमी / घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के साथ कहीं -कहीं वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

