मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना
16 जुलाई 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, देश के जबलपुर, शहडोल संभागों, के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर , चंबल, रीवा, सागर संभागों के जिलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। भारी वर्षा रामनगर ( मैहर ) में दर्ज़ की गई। वज्रपात / झंझावात/ वर्षा जबलपुर संभाग ( पांढुर्ना को छोड़कर), रीवा संभाग (मऊगंज को छोड़कर) तथा बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन, अनूपपुर, डिंडोरी , नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा , सागर, दमोह, छतरपुर एवं श्योपुर जिलों में हुई। मध्यप्रदेश में 1 जून से 16 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से -13 % वर्षा कम हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -26 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -02 % कम वर्षा हुई।
मौसमी परिस्थितियां – मौसम केंद्र के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र ,उत्तर – पश्चिम बंगाल की खाड़ी और संलग्न उत्तरी ओडिशा -पश्चिम बंगाल तटों के ऊपर बना हुआ है और एक सुस्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में सक्रिय है। मानसून ट्रफ मध्य समुद्र तल पर अब जम्मू बरेली, बस्ती , डाल्टन गंज , उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और संलग्न उत्तरी -ओडिशा – पश्चिम बंगाल तटों के ऊपर बने सुस्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होते हु ए पूर्व दक्षिण – पूर्व दिशा में उत्तर – पूर्वी बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। पश्चिमी विक्षोभ , उत्तरी पा किस्तान और संलग्न जम्मू के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में जम्मू और पड़ोस में विस्तृत है। इसके अलावा ऊपरी हवा के तीन चक्रवाती परिसंचरण उत्तर – पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी हरियाणा में , पूर्वी उत्तर प्रदेश और संलग्न बिहार , उत्तरी गुजरात और संलग्न दक्षिण – पश्चिम राजस्थान के ऊपर सक्रिय है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ , उत्तर -पश्चिम भारत को 19 जुलाई, 2026 से प्रभावित करने की संभावना है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रायसेन, नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, दतिया , भिंड , सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , मैहर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इन्हीं जिलों में झंझावात / वज्रपात और 40 -50 किमी / घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

