Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना

08 अक्टूबर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा की संभावना –  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले  24 घंटो के दौरान, मध्यप्रदेश  के इंदौर,  उज्जैन , रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में कहीं-  कहीं  , चंबल संभाग के जिलों में  कुछ स्थानों  पर; ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) –  सिंहावल  39.2, अमरकंटक 36.8, बालाघाट 31.2, पृथ्वीपुर 25.0, ओरछा 20.0, पिछोर 18.0, राघौगढ़ 16.0, निवाड़ी 14.0,  खनियाधाना 14.0, कुंभराज 13.0, मझौली13.0, डबरा 12.1, कुसमी 12.0, गुना 10.0, कैलाश 10.0,  वारा सिवनी  9.2, नौगांव 8.0,  चितरंगी   8.0, अमरपाटन 6.0, बदरवास 6.0,  दतिया  5.6, पानसेमल 5.4, मटीयारी 5.0, जतारा 5.0, लिधौरा 5.0, चंदेरी4.0,  भैंदर 4.0, निसरपुर 4.0, घाटीगांव 3.3, मुरैना 3.0, मोहनगढ़ 3.0, मऊ 2.5, लाल बर्रा  2.4, अशोकनगर 2.0, बड़वानी 2.0, रौन 2.0, बड़ौदा 2.0, कराहल 2.0, शिवपुरी 2.0, बेनीबारी 1.2, कटंगी 1.2. मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। भिंड , मुरैना,  श्योपुर कलां, दतिया , ग्वालियर , शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, मंदसौर, धार, बड़वानी, मंडला, बालाघाट, अनुपपुर, सीधी, सिंगरौली, मैहर, निवाड़ी , टीकमगढ़ और छतरपुर जिले में झंझावात / वज्रपात के साथ वर्षा हुई। गुना में 30 घंटा / किमी की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलीं।  

मौसमी परिस्थितियां –  दक्षिण -पश्चिम मानसून की वापसी रेखा अभी भी वेरावल , भरूच, उज्जैन , झांसी और शाहजहांपुर से होकर गुजर रही है।अगले 2-3 दिनों  के दौरान गुजरात के शेष भागों;  मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश  के कुछ और भागों तथा महाराष्ट्र  के कुछ भागों से  दक्षिण – पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल  है। सुस्पष्ट निम्न दबाव  क्षेत्र  ( चक्रवातीय  तूफान शक्ति  का अवशेष)  पश्चिम – मध्य  अरब सागर पर अवस्थित  है। इससे जुड़ा  चक्रवातीय परिसंचरण   मध्य समुद्र  तल से 5.8 किमी  की ऊंचाई पर  सक्रिय है। इसके  पश्चिम – मध्य  अरब सागर के ऊपर  पूर्व – दक्षिण – पूर्व  की ओर बढ़ते रहने और अगले 12 घंटों के दौरान कमज़ोर होकर निम्न दबाव  क्षेत्र में परिवर्तित  होने की संभावना है।  पश्चिमी विक्षोभ , एक  प्रेरित निम्न दबाव क्षेत्र , एक ऊपरी वायु  चक्रवातीय परिसंचरण  के रूप में पूर्वी  हरियाणा  और निकटवर्ती  क्षेत्रों में  मध्य समुद्र  तल पर 4.5 किमी  पर अवस्थित है l इसके साथ ही एक ट्रफ भी  मध्य समुद्र  तल से 5.8 किमी  की ऊंचाई
पर विस्तृत है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने भोपाल, विदिशा , रायसेन, सीहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, सिंगरौली ,सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला,बालाघाट, पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और  पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। कुछ जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  जबकि हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, आगर, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी,  ग्वालियर , दतिया , भिंड , मुरैना और श्योपुरकलां जिले शुष्क रहेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture