State News (राज्य कृषि समाचार)

6 संभागों में हल्की वर्षा, शेष संभागों में मौसम शुष्क

Share

09 अगस्त 2023, इंदौर: 6 संभागों में हल्की वर्षा, शेष संभागों में मौसम शुष्क – मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसूनी गतिविधियां सक्रिय नहीं होने से कम वर्षा हो रही है।  मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर,नर्मदापुरम,उज्जैन , रीवा और सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं  हल्की  वर्षा दर्ज़ की गई तथा शेष संभागों के ज़िलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 9 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से 4 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 7 % और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 1 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने 10 अगस्त की प्रातः 8 :30  तक मौसम का जो पूर्वानुमान लगाया है , उसके अनुसार डिंडोरी, कटनी,जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी,मंडला , बालाघाट ,सीहोर , बैतूल , हरदा , बुरहानपुर, अलीराजपुर, झाबुआ, धार ,रतलाम, उज्जैन और देवास ज़िलों में कहीं -कहीं गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना  है। आज  9  अगस्त  के नक़्शे में गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements