राज्य कृषि समाचार (State News)

ई-विकास वितरण प्रणाली से उर्वरक नहीं बेचने वाले 5 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

17 अप्रैल 2026, सीहोरई-विकास वितरण प्रणाली से उर्वरक नहीं बेचने वाले 5 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित – कृषि विभाग द्वारा ई-विकास उर्वरक वितरण प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण नहीं करने वाले जिले के 05 उर्वरक विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है। इन उर्वरकों विक्रय केंद्रों द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब नही दिया गया था। जिन विक्रय केंद्रों पर कार्रवाई की गई है उनमें बुधनी के बकतरा स्थित बालाजी ट्रेडिंग कंपनी, सीहोर स्थित बालाजी ट्रेडिंग, बुधनी स्थित राज कृषि सेवा केंद्र, रेहटी स्थित वीरेंद्र कृषि सेवा केंद्र और भैरूंदा स्थित  माहेश्वरी  कृषि सेवा केंद्र शामिल हैं। इसके अलावा सभी उर्वरक विक्रेताओं को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे केवल ई-विकास प्रणाली के माध्यम से ही उर्वरक विक्रय करें।

  उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में 01 अप्रैल से उर्वरक वितरण में सुगमता के लिए ई-विकास उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की जा चुकी है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि जिले के उर्वरक वितरण केवल ई-विकास वितरण प्रणाली के माध्यम से ही किया जाए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements