Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा में जल्द खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय दल तलाश रहा जमीन

18 जुलाई 2024, विदिशा: विदिशा में जल्द खुलेगा कृषि विज्ञान केंद्र, केंद्रीय दल तलाश रहा जमीन –  देश में कृषि विज्ञान केंद्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली का अभिन्न अंग है। किंतु आश्चर्य की बात है कि विदिशा जिले में ये स्थापित नहीं है। सालों पहले निजी संस्था द्वारा सिरोंज में आईसीएआर के सहयोग से इसकी स्थापना की गई थी किन्तु अल्प समय में ही निजी संस्था ने बंद कर दिया। चूंकि सौभाग्य से विदिशा सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान  केन्द्रीय कृषि मंत्री बन गए हैं तो इसकी स्थापना लाजमी है। कृषि विज्ञान केन्द्र की स्थापना के लिए भूमि देखने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई  दिल्ली के साथ जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर, नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय जबलपुर, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग भोपाल के अधिकारियों ने विदिशा जिले में भ्रमण कर ग्राम बेरखेड़ी में स्थित मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम की भूमि का चयन  किया। यहां कृषि विज्ञान केंद्र खोलने के लिए उपयुक्त समझा ।  उक्त दल द्वारा विकासखंड नटेरन के ग्राम ढाढोन स्थित भूमि का भी कृषि विज्ञान केन्द्र खोलने  के लिए निरीक्षण किया । भूमि निरिक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बुद्धेश वैध , कृषि संचालनालय भोपाल से उप संचालक श्रीमती रश्मि वर्गीस, उप संचालक  कृषि श्री के एस, खपेड़िया तथा सहायक संचालक कृषि महेंद्र कुमार ठाकुर भी शामिल थे।  उपरोक्त दल अपनी रिपोर्ट तैयार कर आईसीएआर नई दिल्ली को भेजेगा जिसके आधार पर जिले में कृषि विज्ञान केंद्र प्रारंभ किया जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com