State News (राज्य कृषि समाचार)

कृषि विज्ञान केन्द्र धार द्वारा महिलाओं का सम्मान

Share

15 मार्च 2021, धार ।  कृषि विज्ञान केन्द्र धार द्वारा महिलाओं का सम्मान – कृषि विज्ञान केन्द्र, धार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भा.कृ.अ.प.- केन्द्रीय नींबू वर्गीय फल अनुसंधान संस्थान, नागपुर के सहयोग से आदिवासी महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. ए.डी. हुच्चे, प्रधान वैज्ञानिक, (उद्यान शास्त्र) केन्द्रीय नींबू वर्गीय फल अनुसंधान संस्थान, नागपुर, डॉ. के.एस. किराड़, प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख, धार, डॉ. स्वाति बारचे, प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय, इन्दौर, श्रीमती रजनी खेतान, पत्रकार, इन्दौर, श्रीमती रचना पाण्ड्या, सहा. संचालक, आवासीय संपरीक्षा, धार, श्री प्रकाश चंद्र बारिया, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, धार, श्रीमती रूचि पाटीदार, ग्रा.उ.वि.अ., धार, श्रीमती संगीता चौहान, सहा. संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, धार सहित 183 कृषक महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में जिले की प्रगतिशील कृषक महिलाओं श्रीमती सुमित्रा पटेल, श्रीमती यशोदा बाई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जी.एस. गाठिये ने किया तथा आभार श्री डी.एस. मण्डलोई ने माना।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *