Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण

24 जुलाई 2024, भोपाल: कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण – राजस्थान में कृषि विज्ञान केन्द्र पोकरण द्वारा स्वयं सहायता समूह: रोजगार का जरिया विषयक एकदिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत भैसडा में किया गया । केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ दशरथ प्रसाद ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को रोजगार व स्वरोजगार द्वारा आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है ।

इस कार्यक्रम में  रौशनी लाइवस्टॉक एवं मंजिल कृषि उत्पादन समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार की योजनाओं के विषय में, योजनाओं के माध्यम से मिलने वाले लाभ तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित किया। राजस्थान ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को छोटी छोटी रोजगार के लिए ऋण मुहैया कराने हेतु पहल शुरू कर दी है। केन्द्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ के जी व्यास ने बताया कि बाजरा का बिस्कुट, खाखरा, लड्डू, जीरे की ग्रेडिंग, पैकेजिंग, कैर एवं सांगरी का अचार, स्ट्रेचिंग, वर्मी कम्पोस्टिंग इत्यादि कार्यो को अपनाकर समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर किया जा सकता है। कार्यक्रम में पशुपालन वैज्ञानिक डॉ राम निवास ने बताया कि शुष्क क्षेत्रो में बकरी पालन, भेड़ पालन, गाय पालन को समूह की महिलाये हर महीने बचत करके उन्नत नस्ल की बकरी एवं भेड़ खरीदकर स्वरोजगार उत्पन्न करके आय सर्जित कर सकते है एवं इस तरह के व्यवसाय महिलाओं के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा लखपति दीदी योजना से महिलाओं के जीवन में बदलाव और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और इस योजना के तहत, स्वयं सहायता समूह के बिजनेस प्लान को अप्रुवल मिलने के बाद सरकार की ओर से पात्र महिला स्वयं सहायता समूह को पहले कौशल विकास से ट्रेनिंग दी जायेगी एवं  ट्रेनिंग के बाद राज्य सरकार की ओर से इंन्ट्रेस्ट फ्री लोन दिया जायेगा ।

केन्द्र द्वारा समूह सदस्यों को किचन गार्डन के तौर पर प्रदर्शन हेतु सब्जी बीज मिनीकिट का वितरण किया गया। इस अवसर पर समूह की अध्यक्ष सोनू कवर, संतोष, चेयर कवर, उदय कवर, पुष्पा, लूनी इत्यादि मौजूद रही । 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com