Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ को धानुका इनोवेटिव एग्रीकल्चर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मान

कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ को

झाबुआ। कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ को विगत पांच वर्षों में आदिवासी बाहुल्य जिले झाबुआ में किसानों के लिए उनके आजीविका के स्थायित्व एवं आर्थिक विकास हेतु कड़कनाथ मुर्गी पालन के साथ कृषि में विविधीकरण, अंतर्वर्ती फसल पद्धति, उन्नत व हाई-टेक सब्जी उत्पादन तकनीक के प्रचार-प्रसार व उन्नत तकनीकों के हस्तांतरण पर किये कार्य के आधार पर राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर नई दिल्ली के सभागार में धानुका इनोवेटिव एग्रीकल्चर अवार्ड-2018 का उत्कृष्ट कृषि विज्ञान केन्द्र का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार कृषि विज्ञान केन्द्र झाबुआ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख प्रोफेसर आई.एस. तोमर को भारत सरकार के केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री जी.एस. शेखावत के कर कमलों द्वारा रुपये 2.50 लाख नगद, शाल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से मंच पर पूर्व अध्यक्ष नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चर साइंस व पद्मभूषण प्रोफेसर आर.बी. सिंह, धानुका ग्रुप के अध्यक्ष श्री आर.जी. अग्रवाल एवं राज्यसभा सांसद डॉ. आलोक वाजपेयी उपस्थित थे। पुस्कार मिलने पर रा.वि.सिं.कृ.वि.वि. ग्वालियर के कुलपति प्रो. एस.के. राव, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. मृदुला बिल्लौरे, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एन. उपाध्याय, निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ. एम.पी. जैन, कुलसचिव श्री डी.एल. कोरी, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय इंदौर डॉ. अशोक कृष्णा ने डॉ. तोमर एवं सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile