Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृभको ने बतायें प्रमाणित बीज के महत्व

14 जून 2025, देवास: कृभको ने बतायें प्रमाणित बीज के महत्व – कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड (कृभको) ने प्रमाणित बीज संवर्धन संगोष्ठी का आयोजन कृभको बीज विद्यायन इकाई सिया में किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार, उप महाप्रबंधक कृभको म, प्र , विशेष अतिथि डॉ आर.पी शर्मा प्रमुख वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र देवास, श्री राज बाबु कुमार , क्षेत्रीय प्रबंधक कृभको इंदौर उपस्थिति थे । कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. राजीव ने कृभको द्वारा समितियों एवं किसानों के हितार्थ के लिऐ किये जाने वाले कार्यक्रम एवं कृभको के विभिन्न उत्पाद जैसे तरल जैव उर्वरक, सिवारिका, प्राकृतिक पोटाश, जिंक सल्फेट आदि के विषय में जानकारी दी। बीज उत्पादक किसानो से बीज उत्पादन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की । कृषक भारती सेवा केंद्र सिया से किसानो की खाद आपूर्ति ,वर्तमान में विभिन्न उर्वरको की उपलब्धता एवं किसानो को दी जा रही अनुदान राशी से अवगत कराया |

श्री जे. पी पाटीदार प्रक्रिया प्रभारी कृभको बीज विद्यायन इकाई सिया द्वारा बीज उत्पादन की तकनीकी जानकारी से अवगत कराया ।आभार श्री राहुल पाटीदार क्षेत्रीय प्रतिनिधि, कृभको द्वारा किया गया ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com