Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जानिए मध्यप्रदेश की मंडियों में 17 से 22 जून के बीच क्या रहे मूंग के मंडी भाव

24 जून 2023, भोपाल: जानिए मध्यप्रदेश की मंडियों में 17 से 22 जून के बीच क्या रहे मूंग के मंडी भाव – मध्यप्रदेश में मूंग जायद एवं खरीफ दोनो मौसम की कम समय में पकने वाली एक मुख्य दलहनी फसल है। मध्यप्रदेश की मंडियों में मूंग दाल की आवक पिछले कुछ सप्ताह से शुरू हो गई हैं और हर सप्ताह आवक में बढ़ोत्तरी देखी जा रही हैं।

मूंग दाल सिर्फ मध्यप्रदेश के किसानों की ही पसंदीदा फसल नहीं हैं बल्कि भारत के अधिकतर राज्यों के किसान इस दलहनी फसल को करना पसंद करते हैं, क्योकि यह एक मात्र ऐसी फसल हैं जो 65 दिन में पक जाती हैं और बाकी फसलों को पकने के लिए कम से कम 100 दिन लगते हैं इसलिए इस फसल को बोना फसल भी कहा जाता हैं। इस फसल से कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त होता हैं और इसका मंडी भाव भी अच्छा मिलता हैं जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी होती हैं।

साप्ताहिक विश्लेषण

मंडियों में 17 से 22 जून के बीच में साबुत मूंग दाल की कुल आवक 17426.54  टन दर्ज की गई हैं। इस पूरे हफ्ते में 19 जून को अधिकतम आवक 4707.77 टन देखी गई जिसमें पिपरिया मंडी मे सबसे अधिक आवक 939.7 टन रही वही अधिकतम रेट 7282 रूपये प्रति क्वि., न्यूनतम रेट 3000 रूपये प्रति क्वि. और मोडल रेट 6850 रूपये प्रति क्वि. रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस पूरे हफ्ते में सबसे कम आवक 18 जून को देखी गई हैं जोकि 502.1 टन थी। इस दिन मध्यप्रदेश की ज्यादातर मंडियों में ही मूंग दाल की आवक को ही नहीं देखा गया हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
मंडी रेट का विश्लेषण

मध्यप्रदेश में इस हफ्ते के मंडी रेटों पर नजर डाली जाये तो प्रदेश में इस हफ्ते की अधिकतम रेट 8300 रूपये प्रति क्वि. के साथ भीकनगांव मंडी शीर्ष पर रही हैं। वही इस पूरे हफ्ते में 19 जून को सर्वाधिक न्यूनतम रेट 1500 रूपये प्रति क्वि. बनखेड़ी मंडी में रहा।

इस हफ्ते मंडी रेटों को देखा जाये तो मूंग की आवक में पिछले हफ्ते की तुलना में इस हफ्ते सीमान्त कमी देखने को मिली हैं। पिछले हफ्ते यानि 10 से 15 जून को कुल आवक 17675.5 टन थी और इस हफ्ते यानि 17 से 22 जून को कुल आवक 17426.54  टन हैं। अगर दोनो हफ्तो के गेंहू की आवक की तुलना की जाये तो  पिछले हफ्ते के अपेक्षा इस हफ्ते 1%  की सीमान्त कमी दर्ज की गई हैं।

वैसे मंडियों में आवक और रेटो में तो प्रतिदिन अंतर आता हैं और आने वाले हफ्तों में मंडियों में दाल की आवक बढ़ेगी क्योकि फसल की कटाई शुरू हो गई हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )