Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कस्तूरबाग्राम में किसान मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित

24 दिसंबर 2022, देपालपुर(शैलेष ठाकुर):कस्तूरबाग्राम में किसान मेला एवं प्रदर्शनी आयोजित – कृषि विज्ञान केन्द्र, कस्तूरबाग्राम, इंदौर द्वारा जल शक्ति एवं प्राकृतिक खेती जागरुकता अभियान अन्तर्गत पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता श्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस ”किसान दिवस”  पर किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि क्षेत्रीय गेहूं अनुसंधान केन्द्र, इंदौर  के प्रमुख डाॅ. के.सी. शर्मा थे।  अध्यक्षता डाॅ. अशोक शर्मा, प्रभारी अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय ,इंदौर ने की।  अतिथिगण द्वारा  मां कस्तूरबा गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। केन्द्र के प्रभारी डाॅ. राधेश्याम टेलर ने  अतिथियों का  स्वागत एवं कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के आरंभ में कृषि महाविद्यालय इंदौर के डा. कुशवाह ने  प्राकृतिक खेती एवं जल संरक्षण  एवं डाॅ. गुप्ता ने उद्यानिकी फसलों की उन्नत तकनीक पर किसानों को जानकारी प्रदान की। आत्मा की परियोजना संचालक श्रीमती शर्ली  थॉमस  ने आत्मा द्वारा संचालित तथा कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री राजेश चौहान  ने कृषि विभाग द्वारा संचालित उपयोगी योजनाओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी। डाॅ. के.सी. शर्मा ने गेहूं एवं अन्य रबी फसलों में सिंचाई जल के समुचित उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की साथ ही कम पानी में लगाई जाने वाली गेहूं की किस्मों के बारे में बताया। डाॅ. ए.के. शर्मा ने समन्वित  कृषि प्रणाली पर किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार से खेती करने पर किसानों को ज्यादा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा और भूमि की उर्वरता शक्ति बनी रहेगी।

अतिथियों द्वारा कृषि क्षेत्र में  विशिष्ट योगदान लिए प्रगतिशील कृषकों को  सम्मान पत्र दे कर अभिनंदन  किया गया। मेले में केवीके के अलावा अन्य कंपनियों द्वारा प्रदर्शनी में अपने उत्पादों के स्टाॅल  लगाए गए। मेले में विभिन्न गांवों तथा कृषि महाविद्यालय से आए लगभग 278 किसानों एवं कृषि विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. डी.के. मिश्रा ने एवं आभार प्रदर्शन श्री नितिन पचलानिया ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )