Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में खरीफ बोनी 92 लाख हेक्टेयर में हुई

08 जुलाई 2024, भोपाल: प्रदेश में खरीफ बोनी 92 लाख हेक्टेयर में हुई – कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 144.34 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 148.69 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 5 जुलाई तक 92.06 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 45.31 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जबकि 55.74 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में 37 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक 10.01 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि लक्ष्य 34.67 लाख हेक्टेयर रखा गया है। इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 16.92 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 101 प्रतिशत है। वहीं तुअर 1.63 लाख हेक्टेयर, उड़द 4.97 लाख हेक्टेयर एवं कपास 5.89 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। राज्य में अब तक कुल अनाज फसलें 58.88 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 29.69 लाख हे. में, तिलहनी फसलें 65.52 लाख हे. लक्ष्य के विरुद्ध 49.30 लाख हे. में एवं दलहनी फसलें 18.05 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 7.18 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

प्रदेश में संभागवार बुवाई की स्थिति देखें तो अब तक जबलपुर संभाग में 14.68 लाख हेक्टेयर, सागर में 9.26, शहडोल में 1.18, इंदौर में 18.08, उज्जैन में 19.88, मुरैना में 1.80, ग्वालियर में 6.98, भोपाल में 12.59 एवं होशंगाबाद में 7.09 लाख हेक्टेयर में तथा रीवा संभाग में 47 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलें बोई गई। जानकारी के मुताबिक कृषि आदान की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
प्रदेश मे बुवाई की स्तिथि
05 जुलाई 2024 तक (लाख है. में)
फसललक्ष्यबुवाई
धान34.6710.01
जवार1.520.66
मक्का16.7516.92
बाजरा4.071.86
अरहर3.051.63
उरद12.594.97
मूंग1.510.58
सोयाबीन55.7445.31
मूंगफली5.12.86
तिल4.280.96
कपास6.235.89

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com