Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में खरीफ बुवाई की गति धीमी

अब तक 93 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई बोनी

14 जुलाई 2026, भोपाल: प्रदेश में खरीफ बुवाई की गति धीमी – प्रदेश में कमजोर मानसून के चलते बुवाई की गति गत वर्ष की तुलना में पिछड़ गई है। अब तक लगभग 93 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोनी की जा चुकी है, जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 62.3 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में फसलों की बुवाई 103.62 लाख हेक्टेयर में हुई थी। प्रमुख फसल सोयाबीन की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग 1 लाख हेक्टेयर तथा धान की बुवाई लगभग 3 लाख हेक्टेयर पीछे चल रही है।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 145.98 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 150.45 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 10 जुलाई तक 93.68 लाख हेक्टेयर में बोनी की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष समान अवधि में 103.62 लाख हेक्टेयर में बुवाई कर ली गई थी I

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 46.76 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है, जबकि 54.09 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इसी अवधि में 47.96 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक धान की बुवाई 8.83 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि लक्ष्य 39.63 लाख हेक्टेयर रखा गया है। और गत वर्ष अब तक 11.71 लाख हेक्टर में बनी हो गई थी I

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में मक्का की बुवाई 22.29 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 81 प्रतिशत है। गत वर्ष भी मक्के की बोनी समान अवधि में 22.24 लाख हेक्टेयर में हुई थी I वहीं अब तक तुअर 1.22 लाख हेक्टेयर, उड़द 3.02 लाख हेक्टेयर तथा कपास 5.41 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई है I

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

राज्य में अब तक कुल अनाज फसलें 73.40 लाख हेक्टेयर के विरुद्ध 33.14 लाख है हेक्टेयर में तथा तिलहनी फैसले 63.06 लाख हेक्टर लक्ष्य के विरुद्ध 50.63 लाख हेक्टेयर में बोई गई है I दलहनी फासले 8.27 लाख हेक्टर लक्ष्य के विरुद्ध 4.51 लाख हेक्टेयर में बोई गई है

प्रदेश में बुवाई स्थिति
10 जुलाई 2026 तक (लाख हे.)
फसललक्ष्यबुवाई
धान39.638.83
ज्वार0.850.24
मक्का27.5322.29
बाजरा3.811.60
कोदो1.570.17
अरहर2.171.22
उड़द5.313.02
मूंग0.790.27
सोयाबीन54.0946.76
मूंगफली6.173.41
तिल2.440.45
रामतिल0.360.01
कपास5.725.41

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture