Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में खरीफ का 145 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबा कवर

(विशेष प्रतिनिधि)

9 सितम्बर 2021, भोपाल । मध्य प्रदेश में खरीफ का 145 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबा कवर – म.प्र. में खरीफ फसलों की बुवाई समाप्ति की ओर बढ़ रही है। अब तक 145 लाख 71 हजार हेक्टेयर रकबा कवर किया जा चुका है जो निर्धारित लक्ष्य 149 लाख 29 हजार हेक्टेयर के विरुद्ध लगभग 97.6 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में 143.55 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। राज्य में धान और सोयाबीन की बुवाई 90 फीसदी से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है। राज्य में अब तक कुल खाद्यान्न फसलें जिसमें अनाज और दलहन शामिल हैं उनका रकबा 76.35 लाख हेक्टेयर हो गया है जो गत वर्ष इस समय तक 71.69 लाख हेक्टे. था। वहीं राज्य के पांच संभागों में शत-प्रतिशत बोनी हो गई है।

प्रदेश में बुवाई स्थिति 
31 अगस्त 2021 तक (लाख हे. में)
फसललक्ष्यबुवाई
धान33.4633.51
ज्वार1.51.55
मक्का14.9215.13
बाजरा 3.293.46
अरहर3.824.25
उड़द13.8415.37
मूंग 1.391.63
सोयाबीन61.6555.84
मूंगफली3.273.79
तिल 4.313.2
कपास6.076.16

कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 118.50 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 145.71 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई है। इसमें राज्य की प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 55.84 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है।

राज्य की दूसरी प्रमुख खरीफ फसल धान की बोनी अब तक 33.51 लाख हेक्टेयर में हुई है। इसी प्रकार प्रदेश में अब तक इन फसलों की बुवाई लक्ष्य से अधिक रकबे में कर ली गई है जिसमें मक्का 15.13 लाख हे. में, तुअर 4.25, उड़द 15.37, मूंगफली 3.79 एवं तिल 3.20 लाख हे. में तथा कपास की बुवाई 6.16 लाख हेक्टेयर शामिल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में अब तक कुल अनाज फसलें 54.95 लाख हेक्टेयर में, दहलनी फसलें 21.39 लाख हेक्टे. में एवं तिलहनी फसलें 63.21 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। यदि संभागवार आंकड़ें देखें तो रीवा, सीधी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर संभाग में लक्ष्य के विरूद्ध शत-प्रतिशत बुवाई कर ली गई है। वहीं लक्ष्य के विरुद्ध जबलपुर संभाग में 98.7 फीसदी, भोपाल संभाग में 97.8 फीसदी, नर्मदापुरम संभाग में 97.7 फीसदी, चंबल संभाग में 93.2 फीसदी एवं सागर संभाग में 86 फीसदी बुवाई कर ली गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें