Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैगा हाट के उत्पादों को मुख्यमंत्री ने सराहा

29 जनवरी 2024, बालाघाट: बैगा हाट के उत्पादों को मुख्यमंत्री ने सराहा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय खान मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में द्वितीय राष्ट्रीय राज्य खनन मंत्रियों का सम्मेलन मिंटो हॉल भोपाल में  प्रारंभ हुआ। इस सम्मेलन में बालाघाट के ग्राम लगमा ने बैगा हाट के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, परियोजना बैहर, बालाघाट के उत्पादों का विक्रय सह प्रदर्शन के लिए आकर्षक स्टॉल लगाई गई।

उल्लेखनीय है कि डीएमएफ योजना से किये गए कार्यो एवं लाभान्वित हितग्राहियों के उत्पादों की  मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा  प्रशंसा की गई। उन्होंने समूह सदस्यों से बैगा हाट के बारे में जाना  एवं महुआ ,पपीते का मुरब्बा आदि जैविक उत्पादों  की विस्तृत जानकारी ली।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)