Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरगोन: मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने लिया आधुनिक कृषि तकनीकों का जायजा

20 जुलाई 2026, खरगोन: खरगोन: मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने लिया आधुनिक कृषि तकनीकों का जायजा – मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग, भोपाल के अध्यक्ष श्री एस.एन. मिश्रा, सचिव श्री ए.के. सिंह एवं सदस्य श्री मुकेश शुक्ला ने  गत दिनों जिले के महेश्वर और कसरावद विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीण विकास, आजीविका गतिविधियों तथा कृषि एवं उद्यानिकी के नवाचारों का अवलोकन किया।

भ्रमण के दौरान आयोग के दल ने महेश्वर विकासखंड के ग्राम केरियाखेड़ी, ग्राम पंचायत लाडवी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से चर्चा की। इस दौरान समूह की महिलाओं ने माहेश्वरी साड़ियों के बुनाई कार्य एवं आजीविका से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए उनकी आयवृद्धि एवं स्वरोजगार से संबंधित जानकारी प्राप्त की।  इसके पश्चात आयोग के दल ने कसरावद स्थित बायोरे संस्था का भ्रमण किया। यहां जैविक कपास सहित विभिन्न फसलों के जैविक उत्पादन, खेती की तकनीकों एवं किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विस्तार से जानकारी ली।

दल ने ग्राम मोगावा में किसानों से चर्चा कर कृषक श्री अश्विन पाटीदार के खेत पर निर्मित पॉलीहाउस एवं नेटहाउस में तैयार की जा रही मिर्च की पौध का अवलोकन किया। साथ ही कृषक श्री सुरेंद्र पन्नालाल पाटीदार के 6 एकड़ खेत पर स्थापित सोलर पैनल प्रणाली का निरीक्षण कर उसके उपयोग एवं लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की  भ्रमण के अंतिम चरण में आयोग के अधिकारियों ने ग्राम सैलानी पहुंचकर किसानों के खेतों में एचडीपीएस तकनीक से की जा रही कपास की खेती का अवलोकन किया। इस दौरान किसान श्री संतोष काशीराम एवं श्री काशीराम बाबलिया एवं अन्य कृषकों से खेती की पद्धति, उत्पादन एवं तकनीकी पहलुओं पर चर्चा कर जानकारी प्राप्त की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें