राज्य कृषि समाचार (State News)

खंडवा सांसद ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की मुलाकात

21 अगस्त 2025, बुरहानपुर: खंडवा सांसद ने केंद्रीय कृषि मंत्री से की मुलाकात – खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर  पाटिल  ने गत दिनों नई दिल्ली में  केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर बुरहानपुर जिले में केला अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने तथा ग्रामीण  क्षेत्रों  में नवीन सड़क मार्गो के निर्माण स्वीकृति हेतु पत्र सौंप अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जन व किसान हितैषी सरकार है इन  मांगों  पर सरकार द्वारा सार्थक निर्णय लिया जाएगा।

 एक जिला एक उत्पाद में शामिल है केला फसल –  सांसद श्री पाटिल ने बताया कि मेरे संसदीय क्षेत्र खंडवा के अंतर्गत बुरहानपुर जिला केला उत्पादक हैं। बुरहानपुर जिले में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत केला फसल का चयन किया गया हैं। यहां पर लगभग 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में केले की खेती की जा रही हैं वर्तमान में बुरहानपुर एवं आस-पास कोई केला अनुसंधान केन्द्र नहीं हैं । विगत कई वर्षों से केले की फसल में आ रही है। विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखते  हुए  केले के उत्पादन में नवीन तकनीक, रोगों के समय पर निदान, केले का अन्य खाद्य उत्पादों में उपयोग बढ़ाने एवं प्रसंस्करण हेतु अनुसंधान केन्द्र की अत्यंत आवश्यकता है।

किसानों के लिये होगी बड़ी सौगात – सांसद श्री पाटिल  ने आग्रह किया कि अनुसंधान केन्द्र की स्थापना से चार प्रमुख क्षेत्रों में उद्यानिकी फसलों में सुधार, फसल उत्पादन, फसल कटाई के बाद प्रबंधन तथा उत्पादित फसलो के संरक्षण पर काम कर किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इस अनुसंधान में टिशु कल्चर, जैव प्रौद्योगिकी, मृदा विज्ञान, पोषक तत्व प्रबंधन, शरीर विज्ञान, जैव रसायन, कीड़ा  विज्ञान, सुत्रकृमि, कवक,  सूक्ष्म जीवाणु, वायरल विकृति विज्ञान और कटाई के बाद प्रौद्योगिकी अनुसंधान के लिये अच्छी तरह सुसज्जित प्रयोगशाला भी स्थापित होती है। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। बुरहानपुर जिले में केला अनुसंधान केन्द्र स्थापित होता है, तो यह मेरे संसदीय क्षेत्र के किसान भाइयों के लिए बड़ी सौगात होंगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में  नवीन सड़कों के निर्माण की मिले स्वीकृति–  सांसद श्री पाटिल  ने केंद्रीय कृषि मंत्री को बताया  कि  बुरहानपुर तथा नेपानगर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में नवीन सड़क मार्गों की स्वीकृति मिल जाती है, तो ग्रामीण एवं किसानों को आवागमन व खेती उपज लाने ले जाने में सुविधा होंगी। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास दिलाया कि जल्द इन मार्गों के स्वीकृति प्रदान की जाएगी। सांसद ने   जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की नवीन मार्गों की सूची के साथ स्वीकृति हेतु पत्र भी सौंपा।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements
Advertisement
Advertisement