Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सोयाबीन किसानों को हो रहे नुकसान का विरोध, 16 को संघ करेगा एक साथ आंदोलन 

07 सितम्बर 2024, इंदौर: सोयाबीन किसानों को हो रहे नुकसान का विरोध, 16 को संघ करेगा एक साथ आंदोलन – सोयाबीन के घटे दाम और किसानों को हो रहे नुकसान के विरोध में 16 सितंबर को प्रदेश के सभी जिलों में भारतीय किसान संघ एक साथ आंदोलन करेगा। भारतीय किसान संघ के प्रांत अधिवेशन में यह निर्णय लिया गया।  इंदौर में किसान संघ के मालवा प्रांत का अधिवेशन हुआ। संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी हुई।

अधिवेशन में 18 जिलों, तहसील के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। मंच पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य विट्ठल भाई दुधात्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार, प्रांत संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी मौजूद थे। 
किसान नेताओं ने कहा कि किसान और वैज्ञानिकों की मेहनत के दम पर 140 करोड़ जनता का पेट भरा जा सका है। कई किसान संगठन बन गए हैं लेकिन उनका उद्देश्य कुछ और ही है। सोयाबीन की लागत 6000 रुपये प्रति क्विंटल है और किसानों को इसका मूल्य 6,000 रुपये से ज्यादा मिलना ही चाहिए। इसके लिए आंदोलन होगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com