Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खुशखबरी! सीएम यादव आज मंडला से ₹2000 की दूसरी किस्त करेंगे जारी, लाखों किसानों के खाते में आएगा पैसा

14 अगस्त 2025, भोपाल: खुशखबरी! सीएम यादव आज मंडला से ₹2000 की दूसरी किस्त करेंगे जारी, लाखों किसानों के खाते में आएगा पैसा – मध्यप्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 14 अगस्त 2025 को मंडला से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत ₹2000 की दूसरी किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत लाखों किसानों के खातों में सीधे यह राशि पहुंचाई जाएगी, जो उनकी आर्थिक मदद और खेती में सहारा बनेगी। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ब्लॉक स्तर पर भी किया जाएगा, ताकि सभी किसान इसे घर बैठे देख सकें।

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना क्या है?

इस योजना के तहत किसानों को सालाना ₹6000 की राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यह योजना उन किसानों के लिए है जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी उठा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत सितंबर 2020 में हुई थी।

दूसरे किस्त का वितरण कैसे होगा?

आज (14 अगस्त) को योजना की वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त के पैसे ₹2000 जारी किए जांएगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बलराम जयंती के अवसर पर मंडला से इस राशि का वितरण करेंगे। इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर पर बड़ी स्क्रीन और प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में प्रसारित किया जाएगा। साथ ही, किसान https://webcast.gov.in/mp/cmevents लिंक के माध्यम से इसे ऑनलाइन भी देख सकेंगे। ब्लॉक स्तर पर इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और सहायक नोडल अधिकारी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे, जो कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अब तक ₹17,500 करोड़ का समर्थन

वर्ष 2025 के मार्च माह तक इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 83 लाख से अधिक किसान हितग्राहियों को ₹17,500 करोड़ से अधिक का वित्तीय सहयोग प्रदान किया जा चुका है।  यह योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। अब 14 अगस्त को मुख्यमंत्री स्वयं अगली किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। 

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com