Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

कोरोना से निपटने के लिए एनसीडीसी-इंडियन पोटाश ने केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर को दिया 11 करोड़ रूपए का चेक

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील पर, कोरोना से निपटने के लिए राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) व भारतीय पोटाश लिमिटेड ने संयुक्त रूप से 11 करोड़ रूपए का योगदान PM CARES FUND में दिया। इसका चेक केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर को एनसीडीसी के प्रबंध संचालक श्री संदीप नायक ने प्रदान किया।
 
एनसीडीसी सहकारिता के माध्यम से गांव-गांव तक वित्तीय सहायता पहुंचा रही है। बीते वित्तीय वर्ष में इसने 30 हजार करोड़ रूपए की मदद ऋण के रूप में किसानों और ग्रामीणों को की है।

 श्री तोमर ने भी दिए 1 करोड़

कृषि मंत्री श्री तोमर को मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले अनेक संस्थान PM CARES FUND के लिए लगातार करोड़ों रूपए की धनराशि चेक के रूप में दे रहे है।
 
स्वयं श्री तोमर ने भी सांसद निधि से इस फंड में एक करोड़ रूपए के अलावा अपना एक माह का वेतन भी प्रदान किया है।साथ ही, सांसद निधि से 50 लाख रूपए अपने संसदीय क्षेत्र मुरैना-श्योपुर के लिए प्रदान किए है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile